फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   shibli college entrance exam result declared

Azamgarh News: शिब्ली कालेज प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
shibli college entrance exam result declared
शिब्ली नेशनल कॉलेज में सत्र 2023-24 में यूजी और पीजी विषयों के विभिन्न कोर्सों के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने बुधवार को घोषित किया। उन्होंने काउंसिलिंग की तिथि भी तय कर दी है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सह दर्शनशास्त्र के सहायक प्रोफेसर डॉ वीके सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बीएससी मैथ एवं बायो की काउंसिलिंग होगी । वहीं दोपहर ढ़ाई बजे से शाम पांच बजे तक एमए उर्दू, एमएससी भौतिकी, वनस्पति, जंतु विज्ञान तथा एमकॉम विषय की काउंसिलिंग होगी। 15 जुलाई शनिवार को सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक बीए एवं दोपहर ढ़ाई से शाम पांच बजे तक बीबीए, बीसीए, एमए, समाजशास्त्र तथा एमएससी रसायन शास्त्र की काउंसिलिंग होगी। 16 जुलाई रविवार को सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक बीकॉम तथा एलएलबी एवं दोपहर ढ़ाई बजे से शाम पांच बजे तक एमए मनोविज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी तथा एमएससी गणित की काउंसिलिंग होगी। जबकि 24 जुलाई को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक एमए इतिहास, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अरबी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र तथा सैन्य विज्ञान की काउंसलिंग होगी। जिसे महाविद्यालय के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed