फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi

शिया समाज ने फूंका वसीम रिजवी का पुतला

Fri, 19 Mar 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi
मेजवां। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चमावां गांव के जुमा मस्जिद के समीप शिया समुदाय ने इमामे जुमा मौलाना वसी मोहम्मद खां के नेतृत्व में शुक्रवार को बाद नमाज यूपी सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी का पुतला फूंका गया। उन्हें समाज के लिये खतरा बताते हुए अति शीघ्र ग्रिफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

इमामे जुमा चमावां मौलाना वसी मोहम्मद खां ने कहा कि वसीम रिजवी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। वसीम ने पूरे देश मे अराजकता फैलाने का काम किया है। मौलाना मेहंदी हसन ने कहा कि वसीम पर देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। मौलाना फ़रहत हुसैन ने कहा कि किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत करने का किसी को हक़ हासिल नहीं है। ऐसे लोगों का हमेशा विरोध किया जाना जरूरी है। विरोध प्रदर्शन में अब्दुल्लाह, पूर्व प्रधान रजिउल हसन, हाजी रिजवान, मिशम, रुशैद, शाकिर, दानिश, आजम, सैयद जफ़र अब्बास, रिजवान, परवेज, मुहम्मद हाशिम, मोहम्मद, उरूज, हसन, कलाम, रिफाकत, शहवाज, शाहआलम, अकील, अलीम, हुसैनी, अदनान आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed