फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shashank Sai takes aim at the CBSE National Archery Championship

Azamgarh News: सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शशांक साईं ने साधा निशाना

Mon, 05 Oct 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shashank Sai takes aim at the CBSE National Archery Championship
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में निशाना साधते तीरंदाज। स्रोत-विभाग
आजमगढ़। सीबीएसई नेशनल ब्वायज आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 कंपाउंड वर्ग में सीएजी स्कूल चेन्नई के शशांक साईं ने सटीक निशाना साधते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं द रेलमैन तमिलनाडु के पुष्पनाथ ने दूसरा और डॉ. एआई मेनो सनबीम स्कूल, रोहनिया के सूरजदेव सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 इंडियन राउंड वर्ग में पलाझास लायंस स्कूल, केरल के सी द्रुपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल यूपी के नीरज दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी निशानेबाजी का दमखम दिखाया। शारीरिक शिक्षा विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सीबीएसई नेशनल ब्वायज आर्चरी चैंपियनशिप छह अक्तूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पीएम श्रीवास्तव, अशोक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed