फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabnam kept screaming, yet the killer youth kept attacking her neck with a knife

Azamgarh News: चीखती रही शबनम, फिर भी चाकू से गर्दन पर हत्यारे युवक करते रहे प्रहार

Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shabnam kept screaming, yet the killer youth kept attacking her neck with a knife
दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। दो युवक युवती के गर्दन पर चाकू से वार पर वार करते रहे और वह चीखती रही। वहीं 100 मीटर की दूरी पर दिव्यांग मां की आंखों के सामने बेटी तड़पती रही और जान निकल गई।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी आशा राजभर और उसके पति जयतुन राजभर दोनों दिव्यांग हैं। जयतुन राजभर की छह पुत्री हैं। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पटियाला में रहकर मजदूरी करते हैं। वहीं आशा गांव के ही एक व्यक्ति का खेत बटाई पर लेकर खेती-बारी करती है। दिव्यांग आशा अपनी 21 वर्षीय बेटी शबनम के साथ गेहूं की सिंचाई करने खेत में गई थी। शबनम खेत से करीब 100 मीटर की दूरी पर घर जाने के लिए पहुंची तभी उसके चीखने की आवाज आई। बेटी की चीख सुनकर दिव्यांग मां भी दौड़ी लेकिन मां उसे बचा नहीं सकी। उधर, शबनम चीखती रही लेकिन हत्यारे युवकों के हाथ नहीं कांपे और उसे मौत के घाट उतार दिए। इस घटना से मृत के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतका शबनम छह बहनों में तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन

दो दिनों से शबनम की रेकी कर रहे थे आरोपी
अंबारी। बेटी की बिरह में रो रही मां ने आरोपी युवकों पर कई गंभीर आरोप लगाए। मां ने बताया कि दोनों आरोपी युवक पिछले दो दिनों से शबनम के आगे-पीछे घूम रहे थे लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि मेरी बेटी को मार देंगे। यदि पता होता तो पहले ही इसकी शिकायत पुलिस से करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित हुई टीम
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। बहुत जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed