फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shabnam became khusbu and abid become arya afer Leaving Islam accept hindu dharma

Azamgarh: गंगाजल आचमन कर शबनम से बनी खुशबू, आबिद से बना आर्यन...इस्लाम छोड़ हिंदू बना पूरा परिवार

Mon, 19 Jun 2023 02:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 02:16 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के सुंभी ग्राम निवासी आबिद अंसारी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। वहीं उसकी पत्नी शबनम से खुशबू बन गई।

विज्ञापन
Shabnam became khusbu and abid become arya afer Leaving Islam accept hindu dharma
आजमगढ़ में पूरे परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूरा परिवार इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की। सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में परिवार के मुखिया आबिद अंसारी ने गंगाजल से आचमन किया। फिर जनेऊ धारण कर पूजा-पाठ कराया और आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। वहीं उसकी पत्नी शबनम से खुशबू बन गई। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियों का भी हिंदू नाम रखा गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुंभी ग्राम निवासी इलियास अंसारी का सबसे छोटा पुत्र आबिद अंसारी एक स्थानीय स्कूल में वाहन चालक है। वो बचपन से ही अपने धर्म को लेकर संजीदा था। बीते कुछ माह से उसका व्यवहार बदल गया। नमाज और मस्जिद की जगह वह हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आकर्षित होने लगा।
विज्ञापन


इस बात की चर्चा उसने अपने खास लोगों से की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक दिन उसने अपने स्कूल प्रबंधक को इस्लाम धर्म त्याग कर सनातन धर्म ग्रहण करने की इच्छा जताई। स्कूल प्रबंधक उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने समझाया लेकिन आबिद अंसारी के मन में कुछ और ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ए साहब, पापा बहुत दारू पीते हैं....नन्हे फरियादी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लगाई गुहार

तीन चार दिन पहले उसने अपनी पत्नी से बात इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा की। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। समाज की बातों को दरकिनार कर आबिद अंसारी अपने फैसले पर अडिग रहा। रविवार को सैकड़ों लोगों को मौजूदगी में अपने ही घर में देवी-देवताओं की प्रतिमा लगाकर वैदिक रीति-रिवाज से हिंदू धर्म ग्रहण कर लिया।

गंगाजल आचमन कर जनेऊ धारण किया हवन-पूजन कर आबिद अंसारी से आर्यन राजभर बन गया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने कहा कि यह घर वापसी है। अब तक मैं खुद को अधूरा महसूस कर रहा था लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद मुझे शांति का अनुभव हो रहा है।

शाम को आर्यन राजभर ने प्रीतिभोज का भी आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुस्लिम व्यक्ति के धर्म परिवर्तन किए जाने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed