{"_id":"66c9d5d2358a1b30c409b0d0","slug":"shabana-azmi-praised-madhubani-painting-manish-malhotra-given-clothes-women-doing-the-work-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी ने मधुबनी पेंटिंग को सराहा : मनीष मल्होत्रा ने दिए हैं कपड़े, महिलाएं कर रहीं कारीगरी; मिली शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना आजमी ने मधुबनी पेंटिंग को सराहा : मनीष मल्होत्रा ने दिए हैं कपड़े, महिलाएं कर रहीं कारीगरी; मिली शाबाशी
Sat, 24 Aug 2024 06:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:15 PM IST
सार
Azamgarh News: फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने आजमगढ़ के मेजवां गांव कैफी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का हाल जानने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शिक्षा स्तर को लेकर काफी चर्चाएं की।
विज्ञापन
चादर पर मधुबनी पेटिंग की डिजाइन को देखतीं शबाना आजमी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपने पैतृक गांव मेजवां में तीन दिवसीय प्रवास के तीसरे दिन कैफ़ी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का निरीक्षण किया। उनके साथ सहयोगी काकुल, नम्रता गोयल और चिकनकारी सेंटर इंचार्ज संयोगिता भी थीं।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं द्वारा कपड़ों पर की गई चिकनकारी की प्रशंसा की। सेंटर में निरीक्षण के दौरान शबाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर काम कर रही कामगार महिलाओं के कार्यों को बारीकी से देखा।
विज्ञापन
कहा कि यह काम रोजगार परख है। ईमानदारी और मेहनत से इस काम को करने पर सफलता हासिल होगी। जिससे कि आप सभी अपने परिवार को समृद्ध कर सकते हैं।
इस दौरान फतेह मंजिल में उनसे मुलाकात करने आई आजमगढ़ विभा गोयल संस्था की प्रशिक्षिका नेहा प्रजापति ने चादरों पर बनाई गई बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग को देखा और उसे खूब सराहा। शबाना आजमी ने कैफ़ी आज़मी गर्ल्स कॉलेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं की संख्या की जानकारी लेने के बाद सभी स्टाफ के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने स्कूल के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन
इसी क्रम में उन्होंने फतेह मंजिल में बिजली विभाग के एसडीओ भूप सिंह के साथ बैठक किया। शबाना ने मेजवा गांव में बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के साथ वर्षों से बंद सोडियम लाइट को चालू करने की बात कही। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, आशीष पाल, अखिलेश यादव, गोपाल, मनोज, राजकुमार आदि मौजूद थे।