फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven cantonment zones were extended, 16 ended

सात कंटेमेंट जोन बढ़ाए गए तो 16 हुए समाप्त

Fri, 10 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seven cantonment zones were extended, 16 ended
आजमगढ़। नये कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद जनपद में सात नये कंटेमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। वहीं 21 दिन में कोई नया पुष्ट रोगी नहीं मिलने पर जनपद से 16 कंटेमेंटजोन को समाप्त किया गया है। दोनों में जिलाधिकारी की ओर से नये नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड 10 हुसैनाबाद नगर पंचायत निजामाबाद, बाजार खास जीयनपुर, वार्ड 8 जवाहर नगर मेंहनगर, दूबे का पूरा राजस्व ग्राम पटना अहियाई मेंहनगर, बैरक 20वीं वाहीनी पीएसी कैम्पस, आवासीय परिसर पुलिस चौकी लालगंज, गोला बाजार कटघर लालगंज का सम्पूर्ण क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन होगा। प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा। कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा किए गए रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम-इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटीन किया जाएगा। कड़े नियंत्रण लागू किए जाएंगे। अन्दर एवं बाहर किसी भी व्यक्ति, वाहन इत्यादि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी की आख्या के आधार पर पिछले 21 या उससे अधिक दिवसों से कोविड-19 को कोई पुष्ट रोगी न चिन्हित होने पर सोनकर बस्ती नरौली, अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम उंजी तहसील सदर, राजस्व ग्राम बनगांव लालगंज, राजस्व ग्राम सेठवल सदर, अनुसूचित जाति बस्ती ग्राम कोटिला सदर, कुर्मी बस्ती राजस्व ग्राम शाहडीह सगड़ी, दुबौली राजस्व ग्राम कुरसैली सगड़ी, राजस्व ग्राम अराजी अजगरा मगर्वी सगड़ी राजस्व ग्राम बड़हरिया निजामाबाद, राजस्व ग्राम मुड़ियार फूलपुर, कहॉर बस्ती राजस्व ग्राम रज्जाकपुर फूलपुर, राजस्व ग्राम सहनूडीह मार्टीनगंज, राजभर बस्ती बिचलापुरवा, बनगांव मार्टीनगंज, पंजाब नेशनल बैंक के आसपास का क्षेत्र राजस्व ग्राम मिर्जापुर मार्टीनगंज, सहारा परिवार राजस्व ग्राम भोराजपुर खुर्द बूढ़नपुर, डॉ. एके मिश्रा वाली गली मोहल्ला सिधारी के हास्टस्पाट को बंद करते हुए कन्टेनमेंट जोन की कार्यवाही समाप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed