फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven arrested, including two women, 61 kg hemp recovered

दो महिला समेत सात गिरफ्तार, 61 किलो गांजा बरामद

Mon, 01 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested, including two women, 61 kg hemp recovered
आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया से पुलिस ने 60.800 किग्रा गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने सात अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ने में भी सफलता पाई।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना व स्वाट टीम द्वितीय रविवार की रात मुहम्मदपुर पुलिया पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियों सवार कुछ लोग अवैध गांजा लेकर आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मुहम्मदपुर की तरफ से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दिया। कुछ देर बाद एक स्कार्पियों भी मौके पर पहुंची। जिसे रोक कर पुलिस ने सभी सवारों को नीचे उतार कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम क्रमश: विनय कुमार बिंद पुत्र शिवकुमार निवासी बनवीरपुर थाना मुगराबादशाहपुर जिला जौनपुर, अच्छेलाल शाह पुत्र गुलाबचंद निवासी साहसा थाना भगवानपुर हाट जिला सिवान बिहार, अभयबीर पुत्र विजयवीर निवासी गली मेटा थाना अदावा जिला गजपट्टी उड़ीसा, तप्पन कुमार पत्र पुत्र हरिपत्र निवासी रायपनका थाना अदावा जिला गजपट्टी उड़ीसा, प्रकाशवीर पुत्र इमैनुअल निवासी सुंदरपुर थाना पाद्यापुर जिला रायगढ़ उड़ीसा, ललिता पत्नी घनिष्ठ व मंजूरा पत्नी अभिमन्यु निवासी रायगढ़ उड़ीसा बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से छह मोबाइल व गाड़ी से 60.800 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

डेढ़ किग्रा गांजा संग एक गिरफ्तार
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने भी एक गांजा तस्कर को डेढ़ किग्रा गांजा के साथ पकड़ा। रविवार की शाम पुलिस कोटिला तिराहे के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटिला नहर पर आंवक जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया से एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से डेढ़ किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुल्ला पुत्र अबुल खैर निवासी आंवक थाना रानी की सराय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed