फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sevamitra application will provide employment to skilled workers

सेवामित्र एप्लीकेशन कुशल श्रमिकों को दिलाएगा रोजगार

Mon, 08 Jun 2020 05:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sevamitra application will provide employment to skilled workers
आजमगढ़। सहायक निदेशक (सेवायोजन) मनीराम यादव ने बताया कि सेवायोजन विभाग की ओर से प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों एवं प्रवासी कुशल श्रमिकों को स्वत: रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित कराने के उद्देश्य से सेवामित्र एप्लीकेशन का विकास किया गया है। ये प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों, प्रवासी कुशल श्रमिकों को स्वरोजगार के क्षेत्रों (जैसे, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर आदि ) में रोजगार की उपलब्धता बताएगा।
विज्ञापन

सरकार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वत: रोजगार में नियोजित अभ्यर्थियों की जानकारी हो सकेगी। इस व्यवस्था के तहत कार्य करने के लिए लोग सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in से सेवामित्र के लिए आवेदन पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र एवं शपथ-पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसका प्रारूप जिले के सेवायोजन कार्यालय से भी प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर उसके साथ अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र पुलिस से निर्धारित प्रारूप पर प्रदत्त चरित्र-प्रमाण पत्र, कौशल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं 10 रुपये के गैर न्यायिक स्टांप पत्र पर नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित शपथ-पत्र को संलग्न कर ऑनलाइन अपना आईडी-पासवर्ड बनाकर सेवामित्र के रूप में पंजीयन पूर्ण कर लें। दस्तावेज जनपद के सेवायोजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed