{"_id":"0bb0991a9824f2188e633f9b63496829","slug":"septum-open-people-descended-philosophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट खुले, दर्शन को उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट खुले, दर्शन को उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्तमी पर सोमवार को जहां शहर भर में पूजा पंडालों में मां के दरबार के दरबार के पट खोल दिए गए। वहीं श्रद्धालु दर्शन के लिए पंडाल-पंडाल भ्रमण करते रहे। जबकि चाइनीज झालरों से पूरा शहर जगमगा उठा। वहीं मां के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी पंडालों में देवी मां की प्रतिमाएं स्थापि हो गई हैं।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी के दिन सोमवार को नगर क्षेत्र में मां की प्रतिमा स्थापित करने वाले पंडालों में से कई ने मां का पट पूजन-अर्जन के लिए खोल दिया। वहीं मां का पट खुलते ही पूजन दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। खास कर नगर के सब्जी मंडी, बदरका, पुरानी कोतवाली दलालघाट रोड, पुरानी कोतवाली में जय मां अंबे सेवा समिति, पुरानी कोतवाली तकिया रोड पर श्रीदुर्गा पूजा पंडाल मंडप समिति, पुरानी कोतवाली में श्रीरामलीला मैदान के पास बने पंडाल पर शाम को दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं शाम होते ही पूरा शहर चायनीज झालरों से जगमगा उठा।
अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल बाजार में नौ दुर्गापूजा पांडलों में देवी प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ हुई। अंबारी रोड पर तीन, शिवाजी मेन चौक पर एक और हिंद बालिका विद्यालय के पास पांच मूर्ति स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
दुर्गापूजा पांडाल समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष मां की आराधना में किसी भी पांडाल के आयोजक को परेशानी नहीं होगी। पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने लोगों से पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।