फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   September salary will be given only on the basis of information

सूचना के आधार पर ही मिलेगा सितंबर माह का वेतन

Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
September salary will be given only on the basis of information
आजमगढ़। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक व शिक्षकों का सितंबर माह का वेतन मांगी गई सूचना के आधार पर दिया जाएगा। यदि वह शासन द्वारा मांगी गई सूचना की जानकारी नहीं उपलब्ध कराते हैं तो डीआईओएस द्वारा उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इन शिक्षकों से शासन की ओर से 30 सितंबर तक शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संख्या, भूमि, भवन, चल-अचल संपत्तियों से लेकर संसाधनों का पूरा ब्योरा विभाग की वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर अपलोड करने को कहा गया है। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक से कुल 764 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें राजकीय विद्यालय 23, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय 97 व वित्त विहीन विद्यालय 644 शामिल हैं। बीते दिनों शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच चल रही है। इसी बीच शासन ने इन स्कूलों का डेटा बेस तैयार कराना भी शुरू कर दिया है। डीआइओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि एडेड स्कूलों को पोर्टल के माध्यम से अपने यहां शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संख्या, भूमि, भवन, चल अचल संपत्तियों से लेकर संसाधनों का पूरा ब्योरा अपलोड करना है। इस कार्य में लापरवाही या फिर विवरण में गलती पाए जाने पर स्कूलों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यालयों द्वारा समय से डाटा उपलब्ध नहीं कराया गया तो सितंबर माह का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed