फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seminar organized in Quami Ekta Week

कौमी एकता सप्ताह में आयोजित हुई गोष्ठी

Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seminar organized in Quami Ekta Week
विकासखंड कोयलसा के ग्राम जफरामऊ में बुधवार को सोशल एक्टिविस्ट धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कौमी एकता सप्ताह पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय समाज में महिलाओं के महत्व और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करने के साथ ही भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सोशल एक्टिविस्ट धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। महिलाएं परिवार और समाज को संभालते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमेशा से ही विजय-पताका लहराते हुए राष्ट्र-निर्माण और विकास में अपना विशेष और अभूतपूर्व योगदान दिया है। इसलिए महिलाओं को अपने आपको पुरुषों से कम नहीं आंकना चाहिए। इस मौके पर अर्चना, सावित्री, किरन, तीजा, वैजंती विमला, श्यामदुलारी, रंभा, रीना, पूनम, गुड्डी, रीमा, कमला, राधिका, विद्या, प्रेमशीला, रंजना, नीलम आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed