{"_id":"668da94e748850e7640d7194","slug":"sell-odop-products-by-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117697-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से संपर्क कर ओडीओपी उत्पादों की कराएं बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अमेजॉन और फ्लिपकार्ट से संपर्क कर ओडीओपी उत्पादों की कराएं बिक्री
विज्ञापन
स्वरोजगार योजना के लंबित आवेदन को बैंकों से बात कर निस्तारित कराएं। ओडीओपी योजना के उत्पादों का जियो टैग कराने के साथ ही अमेजॉन एवं फ्लिपकार्ट कंपनियों से भी समन्वय स्थापित करें, ताकि उनके माध्यम से भी ओडीओपी के उत्पादों की बिक्री हो सके। उक्त निर्देश डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभिन्न रोजगार परक योजनाओं की समीक्ष बैठक में दिए।
डीएम ने कहा कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन का भौतिक लक्ष्य पूरा किया जाए। लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रोजगार का सृजन किया जाए। उन्होंने पीओ डूडा को डेएनयूएलएम योजना के तहत वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष लोन की स्वीकृति करने का निर्देश देते हुए कहा कि छोटे दुकानदारों का टर्नओवर बढ़ाएं तथा उनके व्यवसाय से उनके जीवन स्तर में सुधार लाएं तथा रोजगार में वृद्धि कराएं।
कौशल विकास मिशन की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित विभाग को अधिक से अधिक ट्रेनिंग कराने और विभिन्न ट्रेडों में रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न ट्रेड में कितने युवा प्रशिक्षित हुए एवं किस ट्रेड में, कहां रोजगार व सर्विस कर रहे हैं, उनका डिजिटल डाटा तैयार किया जाए। उन्होंने सेवायोजना अधिकारी को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने और रोजगार मेले आयोजित कर लक्ष्य के सापेक्ष रोजगार दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ परीक्षित खटाना, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, जिला उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित थे।