फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection of the Azamgarh Division team for the state-level girls' hockey competition.

Azamgarh News: राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन

Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Selection of the Azamgarh Division team for the state-level girls' hockey competition.
खेल निदेशालय व जिला खेल कार्यालय मऊ की ओर से 4 से 09 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय समन्वय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आजमगढ़ मंडल की बालिका हॉकी टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल की टीम के चयन ट्रायल में मऊ से 10, बलिया से तीन और आजमगढ़ से 10 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में सलोनी राजभर, नीलिमा कुमारी, अमृता भारती, रागनी गौतम, साधना राव, रोशनी यादव, सुप्रिया चौहान, आकांक्षा यादव, सिमरन यादव, अर्पिता मौर्य, अनु यादव, आरती गोंड, नंदनी राजभर, निकी यादव, प्रज्ञा और आंचल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया मोहम्मद इरफान की देखरेख में पूरी की गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता चार से नौ अक्तूबर तक मऊ में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंडल टीम देवरिया रवाना



रानी की सराय। माध्यमिक विद्यालय आजमगढ़ मंडल की कुश्ती टीम शुक्रवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देवरिया रवाना हुई। अरविंद यादव और अवधेश यादव के नेतृत्व में टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने बताया कि देवरिया में 29 तक आयोजित प्रतियोगिता में मंडल के बालक और बालिका पहलवान विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed