फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection of 122 unemployed in employment fair

रोजगार मेले में 122 बेरोजगारों का चयन

Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Selection of 122 unemployed in employment fair
आईटीआई के मैदान में प्रशासन की तरफ से लगाए गए रोजगार मेले में आए बेरोजगार छात्र-छात्राएं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 300 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 122 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। सहायक निदेशक सेवायोजन आरके  उपाध्याय ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में  आयोजित रोजगार मेले का सेवायोजन कार्यालय और जिला  कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड देहरादून, उमा उपहार  फांडेशन तथा तिरूपति बाला जी प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के भर्ती अधिकारी एके पाण्डेय, प्रवीण कुमार  शुक्ला, राहुल सिंह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले में लगभग 300 युवक एवं  युवतियों ने भाग लिया। इसमें 122 का चयन विभिन्न कंपनियों ने किया। संयुक्त निदेशक (प्रशिक्ष) एसएन राम, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आरएन सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनिराम यादव, अवधेश, राशिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed