फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seeking from Shiva, Akhand Good Luck

शिव से मांगा अखंड सौभाग्य

Wed, 12 Sep 2018 11:31 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 12 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Seeking from Shiva, Akhand Good Luck
सेल्फी लेती व्रती महिलाएं।
हरितालिका तीज पर व्रती महिलाओं ने बुधवार को विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर अखंड सौभाग्य की कामना किया। शाम होते ही व्रती महिलाओं का रेला मंदिरों पर उमड़ पड़ा, जहां शिव-पार्वती की आराधना की गई। इसके साथ ही व्रती महिलाओं ने कथा भी सुनी। सोलहो श्रृंगार के साथ घरों से निकली महिलाओं में पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।  
विज्ञापन

हरितालिका तीज का व्रत काफी कठिन व्रत होता है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रहते हुए अखंड सौभाग्य की कामना के लिए शिव-पार्वती की आराधना करती है। बुधवार को पति के दीर्घायु को लेकर आयोजित यह पर्व विधि विधान के साथ मनाया गया। पर्व की तैयारी को लेकर मंगलवार से ही घर-घर तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। महिलाओं ने पूरे घर की साफ-सफाई किया था। आधी रात कुछ मीठा खा कर पानी पीने के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत की शुरूआत किया। दिन भर भूखे-प्यासे रही महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह था। शाम होते ही घर-घर पूजन का क्रम शुरू हो गया। व्रती महिलाओं ने घरों में पूजन के पश्चात शिव मंदिरों पर पहुंच कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। इस दौरान महिलाएं सोलहो श्रृंगार की हुई थी, मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। शिव-पर्वती की आराधना कर व्रती महिलाओं ने पति के लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना किया। मंदिरों पर व्रती महिलाओं ने शिव पार्वती की कथा भी सुनी। निर्जला व्रत रहने के बाद भी सुहागिनों के उत्साह में कोई कमी नहीं नजर आ रही थी।  
विज्ञापन

ग्रामीणांचल में भी पर्व की धूम देखने को मिली। व्रती महिलाओं ने उत्साह के साथ मंदिरों पर पहुंच कर शिव-पार्वती की आराधना किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में तीज का पर्व विधि विधान के साथ मनाया गया। शाम में व्रती महिलाओं ने पूरा श्रृंगार कर गौरी व महादेव की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना किया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मंदिरों पर शाम होते ही व्रती महिलाओं का रेला उमड़ पड़ा। पति के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार के सुख समृद्घि का कामना किया।  नई सुहागिनों से सजने-संवरने के बाद जहां विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया तो वहीं सेल्फी लेने का दौर भी जम कर चला। आज एनराएड मोबाइल हर हाथो में है, जिसके चलते व्रती महिलाओं ने अपनी और अपनो की जम कर सेल्फी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एक दूसरे को सेल्फी शेयर भी किया जा रहा था।  
- मनोज कुमार गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed