फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Section 144 implemented in the district till May 19

जनपद में 19 मई तक धारा 144 लागू

Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Section 144 implemented in the district till May 19
आजमगढ। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया की जनपद में 29 अप्रैल को जमात-उल-विदा (अलविदा जुमा) तथा चंद्रदर्शन के अनुसार तीन मई को ईद-उल-फित्र का त्योहार तथा 03 मई को ही परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया का त्योहार, 09 मई को महाराणा प्रताप की जयंती एवं 16 मई को बुद्घ पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाना है। वर्तमान में जनपद में डीएलएड (बीटीसी) की सेमेस्टर परीक्षाएं एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं भी संचालित हैं। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शनों, जुलूसों, आंदोलनों, सार्वजनिक कार्यक्रमों आदि के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों का भी कड़ाई से अनुपालन कराया जाना है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह समाधान हो गया है कि कुछ असामाजिक, अवांछनीय, शरारती व समाज विधी तत्व आसन्न त्योहारों व अन्य विविध आयोजनों के समय असामाजिक एवं समाज विरोधी गतिविधियों द्वारा शांति भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए 19 मई तक अथवा शासन से इस संबंध में कोई अन्य निर्देश प्राप्त होने तक जो भी पहले हो जो प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed