{"_id":"058b199b6fc712b8c66789dc0afb85cb","slug":"second-stage-the-first-day-of-enrollment-in-2964-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा चरण : पहले दिन 2964 नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा चरण : पहले दिन 2964 नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन गुरुवार को शुरू हुआ। पांच ब्लाकों में पहले 2964 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान ब्लाकों पर गहमागहमी रही। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही।
दूसरे चरण में जिले के पांच ब्लाकों कोयलसा, हरैया, अजमतगढ़, महराजगंज और बिलरियागंज में एक दिसंबर को मतदान का कार्य होना है। इसके लिए गुरुवार से पांचों ब्लाकों में नामांकन का कार्य शुरू हुआ।
पहले दिन कुल 2964 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इसमें ग्राम प्रधान पद के 475 पदों पर 2282 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 5977 पदों के लिए पहले दिन कुल 682 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, कोयलसा ब्लाक में 87 ग्राम प्रधान पद के लिए 408 और 1059 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 63 नामांकन दाखिल हुए।
मालटारी संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक में 103 ग्राम प्रधान पदों पर 519 और 1245 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के लिए कुल 94 लोगों ने नामांकन पत्र भरे गए।
गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार, बिलरियागंज ब्लाक में 116 ग्राम प्रधान पद के लिए 570 और 1410 सदस्य पद के लिए 171 नामांकन दाखिल हुए।
लाटघाट संवाददाता के अनुसार हरैया ब्लाक में 85 ग्राम प्रधान पद के लिए 373 और 1245 सदस्य पद के लिए 209 लोगों ने नामांकन भरा।
कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, महाराजगंज ब्लाक में 84 ग्राम प्रधान पद के लिए 412 ओर 1018 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 145 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। वहीं शुक्रवार को भी दूसरे चरण के लिए नामांकन का कार्य होगा।
अजमतगढ़ ब्लाक पर नामांकन के लिए आए प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ के चलते राहगीर दिन भर जाम से जूझते रहे। भीड़ के बार-बार गेट पर आने के चलते पुलिस को लाठी भांजकर आवागमन सुचारु रुप से शुरु कराया।
बता दें कि गुरुवार को ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए अजमतगढ़ ब्लाक पर नामांकन के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का रेला लगा रहा।
इसका परिणाम यह रहा कि ब्लाक के बाहर सड़क पर जाम लग जा रहा था। जाम के चलते राहगीर परेशान रहे।
जब तक नामांकन का कार्य चला ब्लाक मुख्यालय के सामने वाला मार्ग पूरी तरह जाम रहा।
सुबह दस बजे तक आलम यह हो गया। ब्लाक के सामने भीड़ के चलते अजमतगढ़-अमिला मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया।