{"_id":"63c98a0ebd89681821682f4b","slug":"seats-in-ordinary-roadways-bus-can-be-booked-online-sitting-at-home-azamgarh-news-vns6946089192-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घर बैठे ऑनलाइन बुक करा सकेंगे साधारण रोडवेज बस में सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घर बैठे ऑनलाइन बुक करा सकेंगे साधारण रोडवेज बस में सीट
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब वे घर बैठे ही वातानुकूलित बस की तरह ही साधारण बसों का टिकट भी ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एसी बसों के बाद अब साधारण बसों की भी ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा दी गई है।
परिवहन निगम ने जिले से संचालित होने वाली लंबी दूरी की करीब 22 साधारण बसों को चिह्नित किया है। अभी इन्हीं बसों में ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। घर बैठे यात्री साधारण बसों के लिए भी अपनी सीट बुक करा सकेंगे।
आरएम केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि एसी बसों के साथ ही साधारण बसों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई है। शीतलहर के कारण अभी कुछ ही बसों को ऑनलाइन की गई है लेकिन बहुत जल्द ही सभी बसों को ऑनलाइन कर दी जाएगी। यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर एडवांस सीट बुक करा सकते हैं। मोबाइल पर यात्रियों को सफर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलेंगी। रोडवेज बसों में सीट ऑनलाइन बुकिंग करने से यात्री का मोबाइल नंबर निगम के पास आ जाएगा। ऐसे में बस रद्द होने समेत अन्य जरूरी सूचनाएं यात्रियों को मैसेज के जरिए मिल जाएंगी। बस के किसी कारण से रद्द होने की दशा में तत्काल खाते में पैसा भी वापस आ जाएगा।