फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Search for land for stadium near the city: DM

शहर के पास स्टेडियम के लिए जमीन की तलाश करें : डीएम

Sat, 27 Sep 2025 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Search for land for stadium near the city: DM
आजमगढ़। जिला ओलंपिक संघ आजमगढ़ की बैठक विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में खेलों के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आजमगढ़ में खेलों का विकास प्राथमिकता है और इसके लिए सभी खेल संघ अपने प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा के अनुरूप खेलों के विकास के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में जिला प्रशासन के समन्वय से सुविधा संपन्न स्टेडियम की स्थापना, जिला ओलंपिक खेल कार्निवल महोत्सव 2025 का आयोजन, जिसमें 11 खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सदर तहसील में शहर के पास स्टेडियम निर्माण के लिए सरकारी जमीन तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को खेल कार्यक्रम तैयार करने और खर्च की रूपरेखा दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। बैठक में जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजेंद्र राय ने सदस्यों का परिचय कराया और संचालन दिनेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ने किया। बैठक में कृष्ण मोहन त्रिपाठी, डॉ. डीपी राय, विजय शंकर यादव, विजय कुमार आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed