फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sea life has stagnated

ठहर सी गई जिंदगी

Thu, 16 Jul 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sea life has stagnated
बुधवार से गुरुवार दोपहर तक रुक-रुक हो रही झमाझम बारिश ने जन जीवन के प्रभावित कर दिया। सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन या तो गड्ढे में या जाम में फंस गए। जल निकासी की व्यवस्था न होने से बाजार और मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों का आवागमन ठप हो गया। जो जहां था, वहीं रुका रह गया।
विज्ञापन


बारिश ने नगरपालिका के साफ-सफाई के दावे की पोल खोलकर रख दी। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण लोगों को घुटने भर पानी से निकलकर जाना पड़ा। यह अलग बात है कि बारिश से देहात क्षेत्र में किसान खुश दिखे।
विज्ञापन


बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश गुरुवार की शाम तक रुक-रुककर होती रही। नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण जगह-जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिली। नगर के दलसिंगार मुहल्ला, रैदोपुर कालोनी, एसकेपी स्कूल के सामने आराजीबाग, बागेश्वर नगर, फ्रेंड्स कालोनी आदि जगहों पर काफी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बुरा हाल दलसिंगार मुहल्ले का रहा, जहां नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोग सुबह से ही बाल्टी आदि लेकर पानी निकालते दिखे। नगर के कई मुहल्लों में केबिल बिछाने के लिए खोदी गई नाली के न पाटे जाने से कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन करना मुश्किल हो गया। उधर, बारिश के कारण सभी ताल तलैया भर गए। वहीं, तेज बारिश को देखकर काफी दिनों से धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसान खुश दिखे।

बढ़ने के बाद फिर सुस्त हुई घाघरा की चाल ः जनपद के उत्तरी सीमा से होकर बहने वाली घाघरा नदी में गुरुवार की शाम घटाव दर्ज किया गया। उधर, क्षेत्र के कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भरा पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। दो दिनों तक नदी डिघिया नाले पर खतरा िबंदु के ऊपर बहने के बाद अब उससे नीचे हो गई है। बुधवार को बदरहुआं नाले पर जलस्तर 71.41 मीटर था, गुरुवार को उसमें 22 सेमी की घटोतरी दर्ज की गई। वहीं डिघिया नाले पर जलस्तर बुधवार को 70.50 पर था, जो गुरुवार को 70.23 मीटर पर िमला।

घर ढहने से दंपती और पुत्र जख्मी ः तरवां थाना क्षेत्र के फद्दूपुर गांव में बुधवार की रात बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया। मिट्टी में दबकर पति-पत्नी और बेटा घायल हो गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की रात फद्दूपुर निवासी सुरेंद्र वर्मा (32), उनकी पत्नी गीता देवी (30) और बेटा शुभम (12) घर में सोए हुए थे। रात में उनका मकान तेज बारिश के चलते ढह गया। सुभम को डाक्टर ने िजला अस्पताल के िलए रेफर कर दिया। घटना में सुरेंद्र की गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो गई।  

दीवार में दबकर मां-बेटी घायल ः जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में गुरुवार की शाम दूकान की कच्ची दीवार गिरने से दबकर मां-बेटी घायल हो गई। दोनों को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। घायल महिला सीमा देवी (35) पत्नी चंद्रभूषण गुरुवार की शाम करीब सात बजे अपनी बेटी काजल (7) को लेकर गांव में स्थित हरिकेश की दूकान से खरीदारी करने गई थी। इस दौरान दूकान की दीवार गिरने से दोनों घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed