फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM, SO and outpost in-charge summoned in High Court in contempt

अवमानना में एसडीएम, एसओ व चौकी प्रभारी हाईकोर्ट में तलब

Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM, SO and outpost in-charge summoned in High Court in contempt
आजमगढ़। हाई कोर्ट ने अवमानना के एक मामले में एसडीएम सदर, एसओ मुबारकपुर व चौकी प्रभारी मुबारकपुर को न्यायालय में तबल किया है। कोरोना काल में न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी दूसरे पक्ष को भूमि के एक टुकड़े पर कब्जा दिलाए जाने पर न्यायालय ने इन्हें तलब किया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बा के पुरानी बस्ती मुहल्ले में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में वर्षो से विवाद चल रहा है। भूमि पर शाहिद हसन पक्ष का कब्जा था। कोरोना काल में हाईकोर्ट ने सभी विवादित मामलों पर स्थगन आदेश जारी किया था। इसी बीच विपक्षी जियाउल हसन ने एसडीएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी बैनामाशुदा जमीन पर शाहिद हसन पक्ष ने कब्जा कर रखा है। इस प्रार्थना पत्र पर एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने 28 जून को एक आदेश पारित कर दिया। जिसमें एसओ मुबारकपुर, राजस्व निरीक्षक विनय सिंह, लेखपाल गुलाब यादव, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, विपिन कुमार को जियाउल हसन के पक्ष में कब्जा दिलाने का निर्देश जारी कर दिया। जिस पर इस टीम ने मौके पर पहुंच कर शाहिद हसन से कब्जा जियाउल हसन को दिला दिया। इसके बाद शाहिद हसन हाईकोर्ट चला गया। जिस पर हाईकोर्ट ने कोरोना काल के स्थगन आदेश के बाद भी कब्जा परिवर्तन कराने पर एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला, एसओ मुबारकपुर, चौकी प्रभारी मुबारकपुर को आगामी 24 अगस्त को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed