फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM removed the encroachment on Pokhara

पोखरे पर हुए अतिक्रमण को एसडीएम ने हटवाया

Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
SDM removed the encroachment on Pokhara
एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी, तरवां इंस्पेक्टर स्वतंत्रदेव सिंह और राजस्व विभाग की टीम मंगलवार की देर शाम महुआरी गांव में पहुंची। टीम ने पोखरे पर हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम महुवारी में भूमाफियाओं द्वारा पोखरे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत गांव के ही रमाशंकर यादव ने एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी से लिखित शिकायत की। जिसे गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम गठित कर मंगलवार की देर शाम एसडीएम, तरवां इंस्पेक्टर स्वतंत्र देव सिंह, राजस्व निरीक्षक राम सिंह, लेखपाल अमर सिंह, विपिन पांडेय, अजीत सिंह, संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह जा धमके। जहां पोखरे पर हुए अतिक्रमण को सीमांकन कर चिह्नित किया। इसके बाद जेसीबी से पोखरे की जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अंत में उपस्थित दोनों पक्षों को एसडीएम ने निर्देशित किया कि उक्त पोखरे की भूमि पर दोबारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed