फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM cleaned by taking broom from employee

कर्मचारी से झाड़ू लेकर एसडीएम ने की सफाई

Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
SDM cleaned by taking broom from employee
मेंहनगर/अंबारी। नगर पंचायत मेंहनगर कस्बा में सफाई का हाल जानने बृहस्पतिवार को एसडीएम संत रंजन श्रीवास्तव अलसुबह ही सड़क पर उतर गए। जयनगर चौराहे पर एक सफाई कर्मचारी झाड़ू लगा रहा था। सफाई कर्मचारी के हाथ से झाड़ू लेकर एसडीएम खुद झाड़ू लगाने लगे। ऐसा देख कस्बे के लोग भौचक्के रह गए। कुछ लोगों ने उनके हाथ से झाड़ू लेना चाहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सूचना जैसे नगर में फैली तो ईओ सहित कर्मचारी दौड़ पड़े। सफाई के बाद उपजिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठ कर लोगों को डेंगू जैसी महामारी से बचाने के लिए सभी वार्डों में साफ सफाई, नाली में रुके गंदे पानी को निकालने के लिए आवश्यक निर्देश दिया। गंदे पानी में पनपने वाले एंटी लार्वा व फॉगिंग का छिड़काव के लिए वरिष्ठ लिपिक अशोक दुबे को निर्देशित किया। अंबारी : एसडीएम फूलपुर नरेंद्र कुमार गंगवार सुबह छह बजे माहुल नगर पंचायत में सफाई का सच जानने पहुंच गए। इस दौरान सभी सफाई कर्मी सफाई करते मिले। एसडीएम ने बुधवार को भी माहुल नगर पंचायत में साफ सफाई का जायजा लिया था। निरीक्षण में तमाम खामियां मिली थी। यही नहीं 14 सफाई कर्मियों की जगह मात्र दो ही सफाई कर्मी मौजूद मिले थे। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed