फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpion-bike collided, one dead and two injured

स्कार्पियो-बाइक में टक्कर, एक की मौत दो घायल

Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Scorpion-bike collided, one dead and two injured
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के पास सोमवार को दिन में अनियंत्रित स्कार्पियों की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां कुछ ही देर बाद ही एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल पुत्र वीरबल, 27 वर्षीय दारा पुत्र रामसूरत व 38 वर्षीय चंद्रकेश पुत्र शिवनाथ बाइक से सरायमीर आए थे। दिन में लगभग एक बजे तीनों बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे। खानपुर गांव के पास अनियंत्रित स्कार्पियों चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को फूलपुर कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद अनिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था और पेटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed