फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio driver accused arrested

आरोपी स्कार्पियो चालक गिरफ्तार

Thu, 28 May 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver accused arrested
कप्तानगंज बाजार में सोमवार की दोपहर स्कार्पियो गाड़ी में बोलेरो से लगी टक्कर के बाद गोली मारकर की गई अभिमन्यु सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार स्कार्पियो चालक का चालान कर दिया। इस बात का खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी आकाश कुलहरि ने किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाने के गुंबा गांव निवासी अभिमन्यु  सिंह (28) मेहनगर थाना क्षेत्र के पवनी कला गांव निवासी वीएन सिंह के साथ ठेकेदारी करता था। वह सोमवार को वीएन सिंह की पत्नी डिंपल, बेटे राजवीर और प्रिंस को लेकर लखनऊ जा रहा था। इस दौरान स्कार्पियो गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने के सुमिरा गांव निवासी बबलू चौरसिया चला रहा था। रोडवेज के पास अतरौलिया थाने के अमारी गांव निवासी गिरीश वर्मा के बोलेरो से स्कार्पियो में टक्कर लग जाने पर स्कार्पियो चालक बबलू ने बोलेरो सवारों को मारापीटा।
विज्ञापन


कप्तानगंज बाजार में गिरीश वर्मा आदि स्कार्पियो रोककर मारने की वजह पूछने लगे। इतने में बबलू अपनी गाड़ी से नीचे उतरा और लाइसेंसी असलहे से फायर कर दिया। संजोग से गोली अभिमन्यू को लग गई। बाद में उसने कहानी को दूसरा रुप देते हुए मामला बोलेेरो सवारों पर लाद दिया। साथ ही कहा कि बोलेरो सवार रिवाल्वर भी छीन ले गए। घटना के बाद पुलिस सच का पता लगाने के लिए स्कार्पियो में सवार लोगों से पूछताछ की तो वीएन सिंह के बेटे में सचा बयां कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि बबलू की गोली से अभिमन्यु की मौत हुई है। वह अपना रिवाल्वर और खून से सनी रुमाल शहर के बंधे के पास फेंक दिया। घटना के सच का पता चलने पर बबलू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed