{"_id":"61388eafad76527f657d5288","slug":"scooty-rider-hit-a-middle-aged-man-died-during-treatment-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: स्कूटी सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: स्कूटी सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Wed, 08 Sep 2021 03:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:51 PM IST
सार
अधेड़ अपने मित्र के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी एक अधेड़ को स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ अपने मित्र के साथ उसकी दवा लेने के लिए बाजार गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना के नेवादा गांव निवासी कैलाश सिंह(65) पुत्र स्व. सूर्यनाथ सिंह कोयलरी में कार्य करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर ही रहते थे। मंगलवार की शाम को कैलाश अपने दोस्त के साथ उसके पैर की दवा लेने के लिए नेवादा बाजार गए थे।
विज्ञापन
दवा लेकर लौटने के दौरान बाजार से थोड़ी दूरी पर एक अनियंत्रित स्कूटी सवार ने धक्का मार दिया। इस कारण कैलाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंचे परिवार के लोग कैलाश को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कैलाश के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। कैलाश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।