{"_id":"62b20cc4fad57d214161c5e1","slug":"schools-opened-but-tender-process-not-completed-azamgarh-news-vns6600764119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गए विद्यालय लेकिन नहीं पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गए विद्यालय लेकिन नहीं पूरी हुई टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यालय खुलने के दो माह बाद भी बिना किताबों के पढ़ाई की जा रही है। शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जबकि किताबों का क्रय आदेश शासन ने जारी कर दिया है। इस तरह की लापरवाही से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिससे बच्चों को समस्याएं हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में एक अप्रैल को नया सत्र शुरू हुआ था, जबकि 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गया। अब 16 जून से विद्यालय फिर से खुल गए, लेकिन अब तक किताबों की आपूर्ति का रास्ता साफ नहीं हुआ है। किताबों के अभाव में विद्यालय जाने वाले बच्चों की पढ़ाई में बाधा पैदा हो रही है। बेसिक शिक्षा निदेशालय से आदेश बेसिक विभाग से क्रय आदेश जारी कर दिए है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही किताबों का वितरण पूरा करने की बात की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में 2703 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों के अभियान के बाद नामांकन का लक्ष्य पूरा हुआ है। घर-घर भ्रमण के प्रभाव से करीब एक लाख नवीन बच्चों का नामांकन हुआ है। शिक्षकों ने अगली कक्षा में प्रवेश करने वाले बच्चों से फटी-पुरानी पुस्तकें प्राप्त की है, लेकिन ये किताबें भी बहुत कम बच्चों को मिली है।
पिछले सत्र में भी देर से मिली थीं किताबें
आजमगढ़। वर्ष 2021 में भी बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में किताबें देर से पहुंची थीं। इस कारण पढ़ाई बाधित हुई थी। बीआरसी से विद्यालयों तक किताबें पहुंचने में भी देर हुई थी। जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई थी। इस बा भी यही हाल है। बच्चे बिना किताब के ही पढ़ाई करने को विवश हैं। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह बेसिक शिक्षा निदेशालय से आदेश जारी हो गया है। जल्द ही शासन स्तर से टेंडर प्रक्रिया कर बच्चों को किताबे उपलब्ध कराई जाएंगी। कुछ बच्चों को पुरानी किताबें प्राप्त हो गई हैं।