{"_id":"63a0adb639c96a58513e4a15","slug":"schools-involved-in-breaking-the-integrity-of-tet-examination-will-not-become-examination-centers-azamgarh-news-vns6894477107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: टीईटी परीक्षा में शुचिता भंग करने में संलिप्त विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: टीईटी परीक्षा में शुचिता भंग करने में संलिप्त विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। टीईटी परीक्षा में शुचिता भंग करने के मामले में संलिप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही मान्यता प्रत्याहरण के लिए बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उक्त बातें डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में हम उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनने देंगे जो टीईटी परीक्षा की शुचिता को भंग करने का प्रयास किए था। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी (बोर्ड) परीक्षा के लिए बोर्ड ने ऑनलाइन सूचनाओं के आधार पर केंद्र निर्धारण करके सूची जारी कर दी है, लेकिन इसमें गलतियों की भरमार है। इस बार उन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है जो टीईटी परीक्षा की शुचिता भंग करने में शामिल रहे। जिसमें महात्मा इंटर कालेज सेठवल रानी की सराय व हरिश्चंद्र इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों का नाम व प्रबंधकों का नाम सामने आया है। जिन्होंने टीईटी परीक्षा में नकल कराने का प्रयास किया था। जिसे लेकर पुलिस ने उक्त कालेजों के प्रबंधकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची में उक्त विद्यालयों में से दो विद्यालय शामिल थे। जिन्हें काट दिया गया है। ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।
इन विद्यालयों के नाम आए थे सामने
आजमगढ़। टीईटी परीक्षा को भंग करने वाले विद्यालयों में कुल सात विद्यालयों का नाम सामने आया था। जिसके प्रबंधकों व शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किए गए। जिसमें हरिश्चंद्र इंटर कालेज आजमपुर कंधरापुर, मार्डन इंटर कालेज भदुली सिधारी, क्रॉस वेली इंटर कालेज सठियांव, नारायण पब्लिक स्कूल लछिरामपुर, महात्मा इंटर कालेज सेठवल रानी की सराय व आजाद इंटर कालेज आहोपट्टी शामिल हैं।