फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools are in compliance with safety standards

विद्यालयों में हो सुरक्षा मानकों को अनुपालन

Wed, 13 Sep 2017 12:32 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 13 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Schools are in compliance with safety standards
गुरूग्राम के निजी स्कूल में बच्चें की हत्या के विरोध में जिला मुख्यालय पर अभिभावको ने निकाली यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में मासूम प्रद्युम्न की हुई नृशंस हत्या को लेकर आज हर कोई मर्माहत है। इस घटना के बाद हर अभिभावक सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को अभिभावक महासंघ के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा और निजी विद्यालयों में सुरक्षा मानकों का पालन कठोरता से कराने की मांग की।  
विज्ञापन



अभिभावक महासंघ के बैनर तले दर्जनों अभिभावक कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा। अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटर नेशनल स्कूल में हुई मासूम प्रद्युम्न की हत्या ने हम सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सोचने के लिए विवश कर दिया है।
विज्ञापन


जिस तरह से विद्यालय में हत्या हुई उससे हम सभी बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। हमारी मांग है कि निजी विद्यालयों से सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन कराया जाए। ताकि सभी अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हो सके। हमारी मांग यह भी है कि विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की औचक जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई विद्यालय इन मानकों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राकेश मौर्य, सेराज अहमद, इकबाल अहमद, पूनम सिंह, नीलम सिंह, सारिका सिंह, शशिकला त्रिपाठी, प्रियंका यादव, चंदा तिवारी, रोहित गुप्ता, सुभाष यादव, उमेश सिंह गुड्डू, मनीष कृष्ण आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed