फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   school Students were seen sweeping with broom On day of examination in Azamgarh question on education Arrangement

हाय रे व्यवस्था: आजमगढ़ में परीक्षा के दिन स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे भविष्य के नौनिहाल, शिक्षकों की मनमानी

Sat, 26 Mar 2022 10:23 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Mar 2022 10:23 AM IST
सार

आजमगढ़ में फूलपुर तहसील के परिषदीय विद्यालय पुष्पनगर में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा में भाग लेने पहुंचे बच्चों को अध्यापकों ने झाड़ू देकर विद्यालय की सफाई में लगा दिया। 

विज्ञापन
school Students were seen sweeping with broom On day of examination in Azamgarh question on education Arrangement
स्कूल में झाड़ू लगाते दिखे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार भले ही बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयास कर रही हो और इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाये जा रहे हों लेकिन फिर भी जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग सरकार की मंशा को पलीता लगाने में जुटे हैं। आजमगढ़ जिले से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो शिक्षा व्यवस्था का हाल चीख-चीख कर बयां कर रही है।

विज्ञापन


खंड शिक्षा क्षेत्र फूलपुर के पूक (पुष्पनगर ) स्थित परिषदीय विद्यालय में शुक्रवार से परीक्षा शुरू हुई। वहीं परिसर की साफ सफाई हेतु कोई व्यवस्था न होने के कारण विद्यालय के छात्र छात्राओं को हाथों में झाड़ू पकड़ा कर पूरे परिसर की साफ सफाई बच्चों के द्वारा कराई जा रही थी।

विज्ञापन

विद्यालय हो या गांव साफ-सफाई की हालत खस्ता

सरकार की ओर से गांवों और विद्यालयों की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बाद गांव की तो बात ही छोड़िए विद्यालयों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों के घरों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। गांवों से लेकर शहर तक साफ-सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी विद्यालय हो या गांव साफ-सफाई की हालत खस्ता है। कुछ ऐसा ही नजारा फूलपुर तहसील के परिषदीय विद्यालय पुष्पनगर में देखने को मिला। जहां वार्षिक परीक्षा में भाग लेने पहुंचे बच्चों को अध्यापकों ने झाड़ू देकर विद्यालय की सफाई में लगा दिया।

बच्चे परीक्षा देने की बजाए हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय की सफाई करते नजर आए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी फूलपुर महेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवा कर विद्यालय परिसर की साफ सफाई कराना किसी भी दशा में उचित नहीं है। इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed