फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   school manager called in private with dirty intentions did not know and got girl students thrashed in azamgar

आरोपी गिरफ्तार: गंदी नियत से स्कूल प्रबंधक ने अकेले में बुलाया, न जाने पर छात्राओं से पिटवाया

Thu, 17 Nov 2022 04:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के स्कूल प्रबंधक पर छात्रा से गंदी बात करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रबंधक ने छात्रा को गंदी नियत से अकेले में बुलाया। छात्रा की मां ने न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
school manager called in private with dirty intentions did not know and got girl students thrashed in azamgar
स्कूल के बाहर अभिभावकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा सात की एक छात्रा ने स्कूल प्रबंधक पर सीनियर छात्राओं से पिटवाने व शिकायत ले कर जाने पर खुद भी पीटने का आरोप लगाया है। गुरुवार को छात्रा मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, आजमगढ़ पुलिस ने रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव स्थित ओम शांति निकेतन स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र यादव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव में ओम शांति निकेतन नाम से एक स्कूल है। यहां कक्षा सात की छात्रा का आरोप है कि प्रबंधक बुरी नियत से उसे अपने कमरे में अकेले बुला रहा था। वह नहीं गई तो दसवीं की छात्राओं से उसकी पिटायी करवाई। जब वह शिकायत लेकर प्रबंधक के पास पहुंची तो प्रबंधक ने भी उसकी पिटाई की।

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दी सुलह की सलाह

घर पहुंच कर उसने आपबीती मां को बतायी। जिस पर मां भी शिकायत लेकर प्रबंधक के यहां गई। जहां प्रबंधक ने उसकी मां के साथ ही दुर्व्यवहार किया और गालियां देते हुए धक्के मार कर भगा दिया। घर पर पहुंच कर प्रबंधक ने धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने इसकी शिकायत स्थानीय महुला चौकी पर की तो पुलिस ने प्रबंधक से माफी मांग कर मामला खत्म करने की सलाह दी। ऐसे में वह बेटी के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया। एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि प्रबंधक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed