फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   school

434 परिषदीय विद्यालय भवन जर्जर

Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
school
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन बेसिक शिक्षा विभाग के लिए परेशानी का सबब बन बने हैं। भले ही स्कूल बंद चल रहे हों, लेकिन अध्यापकों की उपस्थिति नियमित है। जर्जर भवनों से उनकी सांस गले में अटकी है। शासन स्तर से 31 दिसंबर तक ऐसे विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया गया है। बावजूद अभी इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। शिक्षक इन्हें ध्वस्त कराने की मांग कर रहे हैं। जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राथमिक 1737, कंपोजिट 481 व उच्च प्राथमिक 484 विद्यालय हैं। 434 विद्यालयों के भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इन भवनों की 31 दिसंबर तक ध्वस्तीकरण व नीलामी की कार्रवाई करने के लिए बीएसए को निर्देश दिए हैं। कहा है कि ध्वस्तीकरण के लिए स्वीकृत भवन की नीलामी हेतु खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। जिससे सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समग्र शिक्षा तथा सहायक विकास अधिकारी, पंचायत सदस्य होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के जेई अनिल सिंह ने बताया कि जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े विद्यालयों का मूल्यांकन किया जा रहा है। अभी 21 का मूल्यांकन हो गया है। ब्लॉक स्तर पर गठित समिति द्वारा मूल्यांकन कर बहुत जल्द ही जर्जर पड़े विद्यालयों का ध्वस्तीकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed