फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saw the equipment of the drone camera team running

Azamgarh News: ड्रोन कैमरा टीम के उपकरण चलवा कर देखा

Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saw the equipment of the drone camera team running
एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड भी देखा और ड्रोन कैमरा टीम ने उनके उपकरणों को चलवा कर हाल देखा। इसके साथ ही उन्होंने स्टोर के सामानों के साथ ही अभिलेखों की भी पड़ताल की। परिसर में साफ-सफाई बेहतर मिलने पर सराहना भी की। पुलिस लाइन में पहले एसपी ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल यूपी 112 वाहनों में प्रदान किए गए दंगा नियंत्रण उपकरणों को देखा। इसके साथ ही ड्रोन कैमरा टीम से उनके उपकरणों को चलवाया। स्टोर में रखे सामानों के साथ ही अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। आवासीय परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर पाए जाने पर योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को रिवार्ड दिया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए खेल कोर्ट का निर्माण कराए जाने की बात कही। एसपी ने बैरक, भोजनालय, राजकीय कैटिन, यूपी 112 कार्यालय, आरओ, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, नियंत्रणकक्ष, नव निर्मित बैरक भवन आदि का भी हाल लिया। इस दौरान आईपीएस अमरिंदर सिंह, एएसपी यातायात संजय कुमार, सीओ लाइन गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed