फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saurabh won in 800 meter senior boys category

Azamgarh News: 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सौरभ ने मारी बाजी

Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Saurabh won in 800 meter senior boys category
पल्हनी। दो दिवसीय 67वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता मंगलवार को शहर के एसकेपी इंटर कालेज में आयोजित हुई। शुभारंभ एएसपी यातायात संजय कुमार व डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने किया। एएसपी ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए। इससे छात्रों के प्रति खेल में रूचि बढ़ती है साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। इसी प्रतिभा के कारण अनेक परीक्षाओं में भी छात्र-छात्राएं सफल होते जा रहे हैं। डीआईओएस ने कहा कि हमारे छात्र स्टेट में वेट लिफ्टिंग में चैंपियन रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 800 मीटर सीनियर वर्ग बालक में सौरभ यादव प्रथम, पंकज यादव द्वितीय, अनुज तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में अंतिमा प्रथम, निशु कुमारी द्वितीय और डाली सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार ने प्रतियोगिता में आए सभी प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा रणधीर सिंह, राज नारायण सिंह, अजीत कुमार सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed