फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satianv and Fariha railway station will be upgraded to high level platform

कटान स्थिर होने से किसानों ने ली राहत की सांस

Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Satianv and Fariha railway station will be upgraded to high level platform
देवारा क्षेत्र में घाघरा नदी कर रही कटान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन से घटना शुरू हो गया है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं नदी द्वारा तेजी से की जा रही कटान स्थिर होने से किसानों को राहत पहुंची है। जबकि बारिश और पानी के कारण अभ्भनपट्टी संपर्क मार्ग टूट गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नदी का पानी घटने से ढलान की तरफ दबाव बन रहा है। जिससे महुला गढ़वाल बांध से अभ्भनपट्टी, रोशनगंज, मानिकपुर, देवारा खास राजा, बांका बूढ़नपट्टी के संपर्क मार्ग जगह-जगह टूट गए हैं। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। जिस पर बोरी में मिट्टी डालकर डाला जा रहा है और कुछ ईंट के टुकड़े भी डाल कर संपर्क मार्ग चालू करने का प्रयास ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा है। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि घाघरा की बाढ़ से प्रभावित सभी गांव के किसानों की उपजाऊ भूमि पर धान और गन्ने की फसल का जो नुकसान हुआ है। उसका सर्वे करने के लिए स्थानीय लेखपाल लगाए गए हैं। लेखपाल सर्वे कर किसानों के फसल नुकसान का आकलन तहसील को देंगे और यह जिले को भेजा जाएगा। फिर उन्हें उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिला दिया जाएगा। सोमवार को नदी के जलस्तर में 24 घंटे में बदरहुवा पर 12 और डिघिया पर 15 सेमी घटाव हुआ। जलस्तर घटने के बाद नदी खतरे के निशान से डिघिया नाले पर 21 सेमी ऊपर और बदरहुंआ पर 34 सेमी नीचे बह रही है। घाघरा नदी ने गांगेपुर बगहवा में नदी कटान का दायरा बढ़ाते हुए धान व गन्ने की फसल की कटान तेज कर दिया है। मंगलवार की शाम डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर 70.76 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को 15 सेमी घटकर 70.61 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.46 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार को 71.37 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed