{"_id":"5d4c61098ebc3e6cca5d9d1a","slug":"sathiaon-sugar-mill-tops-the-country-in-technical-efficiency-azamgarh-news-vns4774104153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकि दक्षता में सठियांव चीनी मिल को देश में मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकि दक्षता में सठियांव चीनी मिल को देश में मिला पहला स्थान
सठियांव चीनी मिल मे पौधरोपण करते जीएम बीके अबरोल और उप सभापति पराग यादव का स्वगत करते संचालक मंडल
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
सठियांव। जनपद की औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव को तकनीकी दक्षता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आगामी 28 अगस्त को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली द्वारा प्रधान प्रबंधक को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
चीनी मिल पेराई सत्र 2018-19 के संचालन में देशभर की सहकारिता से संबंधित समस्त चीनी मिलों के तकनीकी दक्षता की जांच टीम द्वारा परखी गई। जांच में रिकवरी, पेराई, स्टीम, मुलासेस का लासेज आदि की गहनता से विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाती है। इस जांच में सठियांव चीनी मिल को देश भर में अव्वल पाया गया। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ नई दिल्ली ने मिल को प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल को अवार्ड के लिए बुलावा पत्र भेजा है। गुरुवार को संचालक मंडल दल ने प्रधान प्रबंधक का मिल इतिहास में पहली बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए स्वागत किया। मिल के उपसभापति पराग यादव, डायरेक्टर कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने बीके अबरोल को बुकें देकर तो संचालक मंडल दल के सदस्यों वीरेंद्र सिंह, कौशल पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, सुरेश राम, वृजनाथ सिंह व रणधीर सिंह ने जीएम व तकनीकी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपसभापति पराग यादव वकौशल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में जब देश प्रदेश की चीनी मिलें लगातार घाटे की वजह से बंदी के कगार पर पहुंची हैं। सठियांव मिल ने बेहतर प्रदर्शन कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। वास्तव में यह मिल के प्रबंधन तंत्र का कुशल नेतृत्व है। अपने स्वागत से अभिभूत प्रबंधक वीके अबरोल ने सफलता के पीछे किसान, कर्मचारियों का सहयोग बताया साथ ही बेहतर करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर बीके यादव, अशोक कुमार, माया यादव, स्वनिल गोड़, सीताराम यादव आदि रहे। संचालन डायरेक्टर कैलाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।