फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saryu water level drops by 20 cm at Dohrighat.

Azamgarh News: दोहरीघाट पर 20 सेमी घटा सरयू का जलस्तर

Mon, 14 Sep 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level drops by 20 cm at Dohrighat.
मधुबन के देवारा इलाके में सरयू नदी में बाढ़ के बाद जलमग्न संपर्क मार्ग पर नहाते बच्चे। संवाद
स्थानीय कस्बा स्थित सरयू नदी के जलस्तर में 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी के घटने से कटान का खतरा बढ़ गया है, इससे नगर की ऐतिहासिक धरोहर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद तटवर्ती इलाके लोगों को कटान होने की चिंता सताने लगी है। नदी रामजानकी घाट से खाकी बाबा की कुटी तक बैंकरोलिंग होने से कटान का खतरा बढ़ गया है।विशेषकर खाकी बाबा की कुटी से लेकर जानकी घाट तक कटान का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से कटान से बचाव का उपाय किया जा रहा है। नदी के रुख से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस सिंह के अनुसार नदी का जलस्तर रविवार को गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 70.20 मीटर रहा। शनिवार को जलस्तर 70.40 मीटर रिकार्ड किया गया था। इस तरह 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। नदी अभी भी खतरा निशान 69.90 से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed