{"_id":"5f9431448ebc3e5be450a3b9","slug":"sapna-rajbhar-became-winner-in-merry-udaan-competition-azamgarh-news-vns5546442192","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी उड़ान' प्रतियोगिता में सपना राजभर बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरी उड़ान' प्रतियोगिता में सपना राजभर बनी विजेता
विज्ञापन
मेरी उड़ान प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित कक्षा 5 की छात्रा सपना राजभर।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी के चलते होली से बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चे स्कूल बंद होने से घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। बच्चों को आन लाइन शिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों में आन लाइन शिक्षण के प्रति जोश बना रहे, इसके लिए बच्चों में जोश भरने के लिए ‘मेरी उड़ान’ आन लाइन प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताएं पहले ब्लाक और फिर जिला स्तर पर हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय कुसरना जहानागंज की विजयी छात्रा सपना राजभर ने राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें सपना जिले से विजेता रहीं। राज्य स्तर पर विजयी छात्रा सपना को सम्मानित किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का हुनर निखारने के लिए राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर स्कूलों में मेरी उड़ान प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। इसके चार चरण होते हैं। प्रत्येक चरण में प्राथमिक व जूनियर स्तर के आठ-आठ छात्रों का चयन किया जाता है। उनके द्वारा बनाए जाने वाले क्राफ्ट को पहले प्रधानाचार्य और फिर जिला स्तर के अधिकारी चयन कर उसे राज्य स्तर पर भेजते हैं। ‘मेरे अभिभावक’ थीम पर चित्रकला बनाना था। इसमें जिले के जहानागंज ब्लाक के इंग्लिश मीडिएम प्राथमिक विद्यालय कुसरना की कक्षा पांच की छात्रा सपना राजभर द्वारा बनाए गए चित्रकला का चयन कर जिला स्तर से राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय भेजी गई थी। परियोजना कार्यालय में बनी कमेटी ने छात्रा सपना के चित्र कला का चयन किया है। अतरारी निवासी छात्रा सपना के पिता चंद्रशेखर राजभर बेटी की सफलता से खुश हैं। राज्य स्तर पर छात्रा के चयन पर सहायक अध्यापिका पूनम सिंह ने खुशी जताई है।
यह है चयन की प्रक्रिया
अंग्रेजी मीडिएम प्राथमिक विद्यालय कुसरना जहानागंज की सहायक शिक्षिका पूनम सिंह ने बताया कि मेरी उड़ान प्रतियोगिता में ऑनलाइन कराई जाती है। व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चे प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर अपना चित्रकला बनाकर भेजते हैं। ब्लॉक स्तर से एआरपी उन प्रविष्टियों को पास करता है। जिला स्तर से उन प्रविष्टियों का चयन होने के बाद परियोजना कार्यालय भेजी जाती हैं। चयन के बाद छात्रा को लखनऊ में ही पुरस्कृत किया जाएगा।