फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sapa ka kaaryaalay ke baahar pradarshan

किसानों के समर्थन में सपा का कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Wed, 26 May 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
sapa ka kaaryaalay ke baahar pradarshan
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजिपतियों की सरकार है। किसान छह माह से दिल्ली में धरना दे रहा है लेकिन केंद्र किसानों की मांगों को लेकर उदासीन है। उन्होंने कहा कि किसान चाहते हैं कि वर्ष 1955 का आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून समाप्त न किया जाए। किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथ गिरवी रखने वाले कानून कांट्रैक्ट फार्मिंग को खत्म किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बना कर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिया जाए। किसानों को उनकी पैदावार का दो गुना मूल्य दिया जाए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के दबाव में काला कानून वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। देश में किसान संगठनों ने 26 मई को काला दिवस मनाकर नए कृषि कानून का विरोध किया। प्रदर्शनकारी सपा नेताओं ने किसानों के आंदोलन व मॉगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि डीजल, विद्युत, खाद, यंत्रों के बढ़ते मूल्य के कारण खेती मॅहगी होती जा रही है। जिसके चलते किसान परेशान है। किसान खेती के बदौलत अपने परिवार का भरण-पोषण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed