{"_id":"6ac4e206c6758e54280d367b","slug":"samajwadi-party-leaders-stages-sit-in-at-collectorate-in-azamgarh-to-protest-akhilesh-arrest-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का कलेक्ट्रेट पर धरना, कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का कलेक्ट्रेट पर धरना, कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए नारे
Tue, 06 Oct 2026 05:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:27 PM IST
सार
अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश यादव को रिहा करो ’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मुख्य चुनाव कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के निर्देश पर आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अखिलेश यादव को रिहा करो ’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे लगाए। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, बुनकरों और व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पीडीए के लोग भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। अखिलेश यादव की रिहाई तक धरना जारी रखने की बात कही गई। धरने में करुणाकांत मौर्य, अजीत कुमार राव, श्यामदेव चौहान, प्रेमा यादव, संतोष कुमार गौतम, प्रदीप कुमार यादव, पूर्व प्रमुख सुशीला आनंद, दुर्गेश यादव, कुणाल मौर्य, लालजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन