फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav visit azamgarh said What happened in up election should not be discussed so Kashmir Files released

आजमगढ़ में अखिलेश यादव बोले: चुनाव में जो हुआ उस पर न हो चर्चा, इसलिए 'कश्मीर फाइल्स' हुई रिलीज

Mon, 21 Mar 2022 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 05:51 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और अपनी सपा की हार को लेकर सरकार पर हमला बोला। 
 

विज्ञापन
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav visit azamgarh said What happened in up election should not be discussed so Kashmir Files released
आजमगढ़ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर हमला बोला है। सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि विधानसभा  चुनाव में क्या हुआ इस पर चर्चा न हो सके इसीलिए ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को रिलीज किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म के टैक्स से जो पैसा इकट्ठा हो रहा है, उसके मुनाफे से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर खर्च होना चाहिए। इसके लिए कमेटी का गठन होना चाहिए जिसमें राजनीतिक नेता न हों। कमेटी में केवल कश्मीरी पंडित ही शामिल हों।

विज्ञापन

महंगाई और बेरोजगारी पर बरसे अखिलेश
हर्रा की चुंगी पर स्थित पूर्व मंत्री एवं नव निर्वाचित विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के आवास पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर खूब बरसे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और अपनी पार्टी की हार को लेकर सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। युवा नौकरी न मिलने से निराश हो गए हैं। पिछले पांच साल में एक भी भर्ती नहीं हुई। भाजपा ने पहले भी झूठ बोला और अब भी झूठ बोलने का कार्य कर रही है। उम्मीद है कि सरकार पिछले घोषणा पत्र व नए घोषणा पत्र पर काम करे। ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। 


सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे अखिलेश

चुनाव में बसपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में बसपा क्या कर रही थी। डॉ. भीमराव आंबेडकर का सपना क्या था कि संविधान बचे। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सुनने में आ रहा है कि बसपा ने अंदर ही अंदर भाजपा से हाथ मिला लिया। सपा को अब आंबेडकरवादियों के साथ चलना होगा। वहीं उन्होंने सीएम योगी शपथ ग्रहण समारोह में जाने के सवाल पर कहा कि वह कार्यक्रम में नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें बुलाया ही नहीं जाएगा। यदि बुलाएंगे तब भी वह नहीं जाएंगे।

'मतगणना के दौरान हो गया खेल'

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा कि डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है। यदि डीजल महंगा होगा तो सारी चीजें महंगी होंगी। पहले की तरह भाजपा सरकार इस कार्यकाल में झूठ न बोले। वहीं ईवीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह समय ईवीएम पर बहस का नही हैं।

प्रदेश में बहुत सारी जगह मतगणना रोक दी गई। वाराणसी दक्षिणी में सपा प्रत्याशी 20 राउंड तक आगे चल रहे थे। कुछ देर के लिए काउंटिंग रोक दी गई। इसके बाद 22वें राउंड में वोट कम होने लगा। 25वें राउंड में पता चला कि वह चुनाव हार गए। 

'एमएलसी चुनाव बड़ी चुनौती, इसमें प्रशासन से भी लड़ना है'

अखिलेश यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव बड़ी चुनौती है। इसमें प्रशासन से भी लड़ना है। एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर यादव न लिखे जाने के सवाल पर कहा कि भाजपा यदि जातिवादी राजनीति करे तो वह सोशल इंजीनियरिंग है। लेकिन जब समाजवादी पार्टी करती है तो वह जातिवादी। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जहां पर माफियाओं को एमएलसी चुनाव जिताना है वहां पर भाजपा प्रत्याशी नहीं लड़ा रही है। 

आजमगढ़ की जनता को दिया धन्यवाद

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिले का परिणाम ऐतिहासिक रहा है। भाजपा की कोशिश रही कि आजमगढ़ में सपा को पीछे कर दे। लेकिन यहीं से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दसों सीटें सपा को मिलीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भले ही न बनी हो लेकिन हम हारे नहीं हैं। 

यूपी की जनता का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सीटें बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ रहा है। इस बार हमने यह जाना है कि वोट प्रतिशत कैसे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो चुनाव होगा न केवल भाजपा की सीटें कम होगी बल्कि उनका वोट घटाने का काम जनता करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार जब प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया है तो इस बार भाजपा झूठ बोलकर जनता को निराश न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed