फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salary of 27 scavengers blocked for negligence in work

कार्यों में लापरवाही बरतने पर 27 सफाईकर्मियों का वेतन किया अवरुद्घ

Tue, 01 Nov 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Salary of 27 scavengers blocked for negligence in work
आजमगढ़। कार्यों में लापरवाही बरतना जिले के 27 कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। एडीओ पंचायत के निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए सफाईकर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसे लेकर डीपीआरओ ने 27 सफाईकर्मियों का वेतन अवरुद्घ किया है। किसी का वेतन एक या दो दिन का तो किसी का अक्टूबर माह का वेतन रोका है।
विज्ञापन

अक्टूबर माह में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मचारियों की कलस्टर वार गांवों में सफाई करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। इसे लेकर ब्लाक के एडीओ पंचायत गांवों का निरीक्षण कर रहे है। महराजगंज, हरैया, लालगंज व बिलरियागंज के एडीओ पंचायत द्वारा गांवों में जब आकस्मिक निरीक्षण किया, तो कहीं पर कर्मचारी मौजूद मिले लेकिन सफाई व्यवस्था बदहाल थी। वहीं कहीं पर सफाईकर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने 27 कर्मचारियों में से किसी का एक दिन का तो किसी को दो दिन का और किसी के अक्टूबर माह के पूरे वेतन पर रोक लगा दिया है। महराजगंज ब्लाक के जमालपुर गांव मेंतैनात अवधेश कुमार, सुग्रीव कुमार, अरविंद कुमार,रामकिशुन व सुनील कुमार यादव पंचायत भवन पर मौज से बैठे हुए मिले। इनका 15 और 16 अक्टूबर के वेतन पर रोक लगा दी गई है। वहीं हरैया ब्लाक के सिराही गांव में सफाई कर्मचारी बंगाली के 13 अक्टूबर के वेतन पर रोक लगाई गई है। लालगंज ब्लाक के दौना गांव में ड्यूटी से गायब रहने पर दिनेश कुमार सफाई कर्मचारी का अक्टूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। बिलरियागंज ब्लाक के छिछोरी ग्राम पंचायत में तैनात ललिता देवी और श्रीनगर में तैनात मालती देवी का अक्टूबर माह का वेतन रोका गया है। बिलरियागंज ब्लाक के ही ग्राम पंचायत जेहरा पिपरी में आकांक्षा गौतम, मिट्ठू राम, लालमन, मंदूरी में सुनीता भारती, सूर्य प्रकाश, रविंद्र कुमार, बिंदवल गांव में अखमल, कुमार नीलम, जलालुद्दनी, सुरेंद्र यादव, विपिन कुमार, छिछोरी गांव में इंतेखाब, शंभू प्रसाद, श्रीनगर में साधुरी देवी, जितेंद्र निषाद, गठवल गांव में संजय सोनकर, मैगापुर गांव में संजय राम, ज्ञानती निषाद के भी एक-एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर सफाईकर्मी चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed