फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salaries of teachers absent prevented

गैरहाजिर शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 04 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 04 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Salaries of teachers absent prevented
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। वहां अनुपस्थित वार्डेन सहित चार कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने नगर पंचायत अतरौलिया में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


अतरौलिया नगर पंचायत पहुंचे जिलाधिकारी ने नवनिर्मित निरीक्षण भवन, 100 शैय्या वाले निर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में अमृता राय वार्डेन, विद्या शंकर यादव, रितु चंदन और कल्पना को अनुपस्थित पाया। उनका वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने विद्यालय में पकाए गए भोजन को भी चखकर देखा और इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। अतरौलिया के निरीक्षण भवन के निरीक्षण के बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक मायाराम गुप्ता को निर्देश दिया कि बाहर साफ सफाई कराते हुए अच्छे अच्छे पौधे लगाएं। डीएम ने बब्बर चौक से पश्चिम हनुमानगढ़ी तक डूडा द्वारा बनाई गई इंटरलाकिंग कार्य देखा।
विज्ञापन


 कार्य संतोषजनक न होने पर इंटरलाकिंग की ईंट उखड़वाकर देखा और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि ईंट की क्वालिटी की जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके बाद उन्होंने प्रथमदेव (बहिरादेव) में 50 हेक्टेयर में वन विभाग द्वारा कराए गए पौधरोपण का अवलोकन किया। उन्होंने 100 शैय्या वाले निर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में लगायी गई सफेद टाइल्स पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि अच्छी क्वालिटी की रंगीन टायल्स लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed