फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sahara Hospital was operating without registration, seized

Azamgarh News: बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था सहारा हास्पिटल, किया गया सीज

Wed, 10 Jan 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sahara Hospital was operating without registration, seized
क्षेत्र के मेहियापार स्थित सहारा हास्पिटल को बुधवार के दिन स्वास्थ्य विभाग व पुलिस महकमे की संयुक्त टीम ने सीज कर दिया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के किराये के भवन में संचालित किया जा रहा था। एक दिन पूर्व डिलीवरी के दौरान इस अस्पताल पर प्रसूता की मौत हो गई थी। इसे लेकर हंगामा भी हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों की अनुमति के बिना ही सोमवार की रात अहरौला के हसनाडीह गांव निवासिनी पुष्पा देवी का ऑपरेशन कर डिलीवरी करा दिया। महिला की हालत बिगड़ गई। देर रात ही महिला को डॉक्टर अपने वाहन से जिला मुख्यालय लाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। उसके बाद अस्पताल के जिम्मेदार ताला बंद कर फरार हो गए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पर पहुंची और संचालक द्वारा बंद किए गए तालों पर अपने चार ताले लगाकर पूरे अस्पताल को सीज कर दिया। एसीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की। संचालक डॉ. धर्मेंद्र को डॉक्टर की डिग्री आदि के साथ तलब करने का नोटिस भी जारी किया गया है। सीज करने की कार्रवाई पर मृतका के पति शैलेंद्र ने खुशी जताई। पुलिस महकमे से मांग की कि जल्द से जल्द आरोपी डॉ. को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल व पैथलॉजी सेंटरों की जांच की जाती है। इसके बाद भी इनका संचालन हो रहा है तो निश्चित तौर पर जांच में कहीं न कहीं गड़बड़ी हो रही है। अस्पताल को सीज करा दिया गया है और आगे जांच में खेल करने वालों की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आईएन तिवारी, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed