फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Safe Future' campaign exists only on paper; school vehicles flout rules on the roads.

Azamgarh News: कागजों पर चल रहा सेफ फ्यूचर अभियान, सड़कों पर नियम तोड़ दौड़ रहे स्कूली वाहन

Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
'Safe Future' campaign exists only on paper; school vehicles flout rules on the roads.
ई रिक्शा पर ढोए जा रहे स्कूली बच्चे। संवाद
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग का मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान 14 सितंबर से चल रहा है। इसके बावजूद सड़कों पर अभियान का असर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा और ऑटो अब भी बच्चों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे हैं। हालात यह हैं कि जांच के समय तो ई-रिक्शा और ऑटो चालक बच्चों को ले जाना और ले आना बंद कर देते, लेकिन कुछ दिन बाद जस का तस हो जाता है।
विज्ञापन

बच्चों को ढोने वाले कितने वाहन हैं, इसका विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है। बच्चों को सांसत में डालकर उन्हें ऑटो में ढोया जा रहा है। स्कूली वाहनों में बच्चों की संख्या निर्धारित क्षमता से अधिक होने पर हादसे की स्थिति में खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि स्कूल प्रबंधन जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य होते हैं। उनकी जिम्मेदारी बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी है। इसके बावजूद स्कूलों के बाहर नियमों को ताक पर रखकर बच्चों को वाहनों में बैठाया जा रहा है।

00 वर्जन
स्कूली वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों के विरुद्ध संचालित पाए जाने पर चालान व सीज किया जाता है। इसके बाद भी इनमें सुधार नहीं हो रहा है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधकों को भी नोटिस जारी कर ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया है। अब इनके खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। -विष्णुदत्त मिश्रा, एआरटीओ, प्रशासन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed