फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saddened by death of his girlfriend boyfriend also committed suicide by consuming poison in azamgarh

प्यार का खौफनाक अंत: पहले प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, फिर दुखी होकर प्रेमी ने भी मौत को लगाया गले

Tue, 12 Aug 2025 11:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मौत से दुखी होकर जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
Saddened by death of his girlfriend boyfriend also committed suicide by consuming poison in azamgarh
Crime News - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

मऊ जनपद के अलधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का अंत रविवार को हो गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक प्रेमी ने प्रेमिका की मौत के बाद दुखी होकर रविवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बसरीपुर गांव निवासी अभिषेक (22) पास के गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। किसी बात को लेकर उसकी प्रेमिका ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चला तो वे युवती को अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के साथ ही उसका प्रेमी भी अस्पताल पहुंचा था। उसकी मौत की खबर जैसे ही अभिषेक को हुई तो वह अस्पताल से बाहर निकल गया। उधर, युवती के परिजन शव को लेकर घर चले गए। इधर, अभिषेक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Murder Case: 10 माह छह दिन बाद खुले तीन कमरे, पांच लोगों की हुई थी हत्या; साक्ष्य संकलन

सूचना पर जहानागंज थाना व चक्रपानपुर चौकी की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाया था। उसे मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर लेकर आए थे। जैसे ही प्रेमिका की मौत की खबर मिली प्रेमी ने भी अस्पताल से बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed