फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rushed to the district election ballot

चुनाव के लिए जनपद पहुंचे मतपत्र

Wed, 06 May 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rushed to the district election ballot
जनपद में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को जनपद में मतपत्रों की खेप पहुंच गई। इसे आफिसर्स क्लब में रखा गया है।
विज्ञापन


सदस्य ग्राम पंचायत, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत के सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसे देखते हुए पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। डीपीआरओ आरएस चौधरी की माने तो जनपद में 178 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 1793 हो गई है।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संभवत: अक्टूबर माह में पंचायत चुनाव होंगे। दिल्ली से एक करोड़ 80 लाख मतपत्र पहुंच गए। जिन्हें आफिसर्स क्लब में रखा गया है। जहां 24 घंटे पुलिस की जहां वह पुलिस सुरक्षा में उस समय तक तैनात रहेगी जब तक पंचायत का चुनाव संपन्न नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मालूम कितनी हैं ग्राम पंचायतें ः परिसीमन के बाद बढ़ी ग्राम पंचायतों के संबंध में जब जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नए परिसीमन के बाद जनपद 178 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं। पहले ग्राम पंचायतों की संख्या की 1054 थीं, जो बढ़कर 1232 हो गई हैं।


जिला पंचायत राज अधिकारी की मानें तो सूचना कार्यालय की डायरी और एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड डाटा गलत है। जो 1617 ग्राम पंचायतों के होने की जानकारी देता है।  एनआईसी सूचना कार्यालय की मानें तो 178 नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद यह आंकड़ा 1793 होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed