फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rules arose in Azamgarh in front of the faith ... queue for the consecration of Bholenath

आजमगढ़ में आस्था के आगे गौड़ हुए नियम... भोलेनाथ के अभिषेक के लिए लगी कतार

Mon, 06 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rules arose in Azamgarh in front of the faith ... queue for the consecration of Bholenath
शहर के पुरानी कोतवाली स्थित शिव मंदिर में श्रावण के प्रथम सोमवार को पूजन अर्चनकरते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सावन का उमंग, उत्साह और उल्लास भी कोरोना काल में गुम नजर आया। सावन में जहां शिवालयों पर बाबा का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ती थी वहीं कुछ शिवालयों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी कतार देखने को नहीं मिली। कई जगहों पर लोगों ने प्रशासन द्वारा जलाभिषेक के लिए बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से पहले ही कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं मंदिरों में सोमवार को होने वाले जलाभिषेक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का निर्देश जारी कर दिया था। जिला प्रशासन पहले ही धारा 144 लागू की गई। मंदिरों में एक बार में पांच लोगों से अधिक लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। नगर के भवरनाथ मंदिर पर सुबह के समय काफी संख्या में लोगों की कतार लगी थी। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही श्रद्घालुओं की कतार देखने को नहीं मिली। इक्का दुक्का लोग ही बाबा का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पर पहुंचे। मंदिर परिसर में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी और श्रद्घालुओं के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। बहुत से लोगों ने घर में ही बाबा की पूजा अर्चना की बगल स्थित बाबा की मूर्ति पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। नगर के मातबरगंज स्थित भगवान भोले नाथ की मूर्ति पर भी जलाभिषेक करने वालों की संख्या कम देखने को मिली। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर बाजार स्थित शिव मंदिर में लजलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्घालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। लोग सोशलि डिस्टेंसिंग को भूलकर एक दूसरे से सटे हुए अपनेे बारी का इंतजार करते नजर आए। यहां पर सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन

नहीं सुनने को मिला बोल बम का जयकारा
सावन के महीने में पूरा नगर शिवमय नजर आता था। गली गली से बोल बम के जयकारे गूंजते थे। केसरिया रंग में रंगे कांवड़िया पैदल या वाहनों के जरिए बाबा धाम जाते हुए नजर आते थे। लेकिन इस बार कोरोना काल में यह सब देखने और सुनने को नहीं मिल रहा है। मंदिरों में भी जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों का जत्था नहीं पहुंचा।

शहर भंवर नाथ स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास प्रथम सोमवार को पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।

शहर भंवर नाथ स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास प्रथम सोमवार को पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।- फोटो : AZAMGARH

शहर रेलवे स्टेशन स्थित बहुरहवा बाबा शिव मंदिर में श्रावण मास प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिष?

शहर रेलवे स्टेशन स्थित बहुरहवा बाबा शिव मंदिर में श्रावण मास प्रथम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिष?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed