{"_id":"b135fa65160f722ace57513df5e79b77","slug":"ruckus-for-information-to-be-postponed-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार स्थगित होने की सूचना पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार स्थगित होने की सूचना पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए रविवार को होने वाले साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया। साक्षात्कार निरस्त होने की जानकारी होने पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने महाविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त राजस्व और एएसपी नगर विनोद से पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई।
बताते चलें कि डीएवी महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की होने वाली नियुक्ति के लिए रिक्तियां आई थीं। इस आधार पर बहुत से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। रविवार को अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना था लेकिन जब अभ्यर्थी महाविद्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया कि साक्षात्कार किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। बिना सूचना के ही साक्षात्कार स्थगित होने से नाराज अभ्यर्थियों ने एडीएम वित्त बृजेश कुमार से गुहार लगाई।
उन्होंने आरोप लगाया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कुछ लोगाें से पैसा लेकर नियुक्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अमित कुमार मौर्य, उमाशंकर प्रजापति, आलोक पांडेय, सुरेश कुमार, योगेंद्र कुमार, पंकज सोनकर, तूफानी निषाद, सुनील यादव, सुनील सरोज, कुमारी अर्चना, इंदू आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
कालेज में चतुर्थ श्रेणी के लिए आमंत्रित किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया लेकिन अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार निरस्त होने की सूचना छह फरवरी को ही समाचारपत्रों में प्रकाशित की गई। इसके बाद भी महाविद्यालय पहुंचकर अगर कोई हंगामा करता है तो इसमें उनकी और महाविद्यालय प्रबंधन की क्या गलती है। - श्रीनाथ सहाय, प्रबंधक, डीएवी महाविद्यालय